whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27242663
Loading...


आभूषण व्यवसायी को सरेआम गोली मारकर किया गया घायल, शहर में दहशत व्याप्त

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-20, 09:19 PM visibility 678
Share



आभूषण व्यवसायी को सरेआम गोली मारकर किया गया घायल, शहर में दहशत व्याप्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर में आज शाम करीब 6:50 पर उस वक्त मेन रोड स्थित व्यस्ततम भीड़ भाड़ वाले इलाके में दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने विजय कुमार सोनी को दूध लेने जाने के दौरान कुमार हार्डवेयर के निकट गोली मारकर घायल कर दिया। स्वर्ण व्यवसायी विजय सोनी के गर्दन के ऊपर सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। ज्वेलरी दुकानदार स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाकर अपराधियों ने जिस प्रकार से गर्दन के ऊपर गोलियां चलाइ है उससे साफ जाहिर है कि उनकी योजना हत्या करने की ही थी। इस गोलीबारी की घटना में स्वर्ण व्यवसायी विजय सोनी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनका अभी इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे शहर में दहशत व्याप्त है। लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल के पुत्र कुणाल सौरभ ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें धमकी मिला थी तथा उनके दरवाजे के सामने 28 सितंबर को फायरिंग किया गया था। कुणाल के अनुसार कांडी प्रखंड के लमारी पंचायत के मुखिया पुत्र संतोष सिंह से उसके बड़े भाई जो जनसेवक हैं के साथ पिछले 1 वर्ष से विवाद चल रहा है। कुणाल ने बताया कि पिछले 1 साल से मामला चल रहा था, तथा संतोष सिंह जेल भी जा चुका है उसी ने आज अपने सहयोगियों के साथ उसके पिताजी आभूषण व्यवसायी विजय सोनी को गोली मारी है। वहीं इस मामले में गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि हमलोग मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
अपराधियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर इस घटना के बाद गढ़वा शहर के लोग काफी दहशत में हैं। शहर में चर्चा है कि एक बार पुन: गढ़वा शहर में अपराधी बेलगाम होने लगे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play