गढ़वा : नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 सहिजना मुहल्ले के इलाके में बरसात के पूर्व मानसून ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। नाली की सफाई नहीं होने से बरसात का पानी नाली से ओवरफ्लो हो कर इस इलाके के आधा दर्जन लोगों के मकान में प्रवेश कर गया है। गंदगी और दुर्गंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड संख्या 11 के सुरेंद्र चौबे तथा सुनील श्रीवास्तव का मकान तो बरसात का पानी के प्रवेश करने से पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन ने इस इलाके में नाली का सफाई ही नहीं कराया है लिहाजा नाली में कचरा भरे होने के कारण बरसात का पानी ओवरफ्लो हो कर लोगों के घरों में घुस रहा है।