whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27242563
Loading...


भाकपा नेता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया लोगों की समस्या नजरअंदाज करने का आरोप

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Sep-20, 05:19 PM visibility 666
Share



भाकपा नेता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया लोगों की समस्या नजरअंदाज करने का आरोप


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिक आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। लिखित जानकारी देने के बाद भी समस्याओं के निदान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई फैसले लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा जाता है। उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद संध्या देवी के घर के निकट जलजमाव की समस्या है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने तथा चापानल से पीने का पानी लाने में भी काफी परेशानी होती है, वही वार्ड नंबर आठ थाना के सामने गली में स्थित नाली की सफाई विगत 3 वर्षों से नहीं हुई है।
गंदगी के कारण मलेरिया से लोग त्रस्त हैं, लेकिन इससे बचाव के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में मलेरिया रोधी दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि नगर उंटारी में भजनाबांध, बिशनपुर में बावन बीघा बांध को बेचा जा रहा है। नगर जलापूर्ति योजना पूरी तरह बर्बाद हो गया है। कई वार्डों में सड़क की स्थिति दयनीय है, लेकिन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अध्यक्ष द्वारा इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कई बार आवेदन देने के बाद भी इस दिशा में कदम नहीं उठाया जाना घोर लापरवाही है। यदि 15 दिनों के अंदर उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विवश होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play