whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27242665
Loading...


बीडीओ ने शिक्षकों व उनके परिजनों को करोना जांच कराने का दिया निर्देश

location_on बड़गड़ access_time 30-Sep-20, 05:13 PM visibility 668
Share



बीडीओ ने शिक्षकों व उनके परिजनों को करोना जांच कराने का दिया निर्देश


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ (गढ़वा) : स्थानीय मध्य विद्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखण्ड के सभी कोटी के विद्यालयों के शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिये गए। बैठक की अध्यक्षता बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने की। बैठक में बीडीओ ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी शिक्षक व उनके परिजन कोरोना जांच अवश्य कराएं। बीडीओ ने सभी छात्रों का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया साथ ही छात्रों को दिये जाने वाले साईकल का वाऊचर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती क्षेत्र बिरजुपानी, तुरेर, तुमेरा, खपरीमहुआ, कोरवाडीह स्थित विद्यालय बंद रहने की शिकायत मिल रही है। वहां नियमित रुप से शिक्षक भेजने का निर्देश बीईओ को दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्थापीत शौचालय चालु व व्यवस्थित होना चाहिए। आनलाईन पढ़ाई पर शिक्षकों को ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से कोरोना जांच में विद्यालय स्तर के गांव में सहयोग करने की अपिल की। उन्होंने छात्रों के बीच पाठय किट, एमडीएम का सुखा राशन सितम्बर माह तक का वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि ग्रीन कार्ड के लिये वैसे लोग आवेदन नहीं करेंगे जो पुर्व में आवेदन दे चुके हैं। इसमें विधवा, दिव्यांग व आदिम जनजाति के लोगों को प्राथमिता दिया जाना है। इस बात की जानकारी शिक्षक अपने स्तर से लोगों को दें। इस मौके पर बीईईओ जुनास टोप्पो, सीआरपी ब्रह्मदेव राम, प्रभुनाथ प्रसाद, सत्यनारायण यादव शिक्षक अजय मिंज, द्रोपदी मिंज, अनीता टोप्पो, विजय कुजुर, संदीप कुमार, सुनील कुमार आदि अन्य शिक्षक काफी संख्या में उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play