कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैना बार के रहने वाले मटूकी रजवार के पुत्र सुरेंद्र रजवार (उम्र 27) के साथ आरती कुमारी, पिता बुद्धू साह (उम्र 19), अपने घर, तिलौथू थाना के अन्तर्गत से भाग गई। जिसे कल रात कांडी थाना लाया गया। लड़की के बयान के अनुसार लड़की आरती कुमारी अपने प्रेमी सुरेंद्र रजवार के साथ रहना चाहती है। पर लड़की के माता पिता ये नहीं चाहते लड़की के बयान के अनुसार लड़की के माता पिता और घर वालों ने लड़की को लड़की को मारने की धमकी दी है। वहीं लड़के ने बताया कि लड़की अपने घर से 10000 रुपए ले कर भागी थी। हम दोनों मंदिर में शादी कर चुके हैं।