बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढ़वा के तत्वाधान में नगर ऊटारी प्रखंड के जंगीपुर ग्राम मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के नेतृत्व मे युवाओ के साथ बैठक कर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल का गठन किया गया। इस युवा मंडल के लिए सर्वसम्मति से पवन कुमार गोस्वामी को अध्यक्ष, ऋषभ कुमार, को सचिव, इल्लताफ हसन को को उपाध्यक्ष, अभिषेक गोस्वामी को महा सचिव, सुमित कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, सत्यम विश्वास को सह कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार, सुरज कुमार, निरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर केन्द्र के स्वयंसेवक ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवाओं विशेषकर ग्रामीण युवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
इसका उद्देश्य मुख्य रूप से दो हैं - पहला ग्रामीण युवाओं (महिला, पुरूष दोनों) का सर्वांगींण विकास तथा दूसरा राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा में युवाओं को शामिल करना। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गांवों में युवाओं का युवा मंडल बनाया जाता है। फिर इन्हीं युवा मण्डलों को आधार बनाकर युवाओं के नेतृत्व विकास एवं कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। युवाओं को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहयोग दिया जाता है। साथ ही इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाता है। जो युवा कार्यकर्ता या युवा मण्डल जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं उन्हें प्रतिवर्ष पुरस्कृत भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए जहां एक ओर प्रशिक्षण की व्यवस्था है वहीं दूसरी ओर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है। इसी के साथ विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।
इस अवसर पर नव निर्मित युवा मंडल के सदस्य रोहित कुमार, अभय गोस्वामी, सुधीर कुमार, विशाल गोस्वामी, रंजीत कुमार सहित अन्य ग्रामीण युवा उपस्थित थे।