whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26490192
Loading...


सेल के खदान समूह में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह संपन्न

location_on भवनाथपुर access_time 29-Sep-20, 05:54 PM visibility 669
Share



सेल के खदान समूह में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह संपन्न


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह का आयोजन सेल के प्रसाशनिक भवन में किया गया। हिन्दी पखवाडा का यह कार्यक्रम 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया गया। इस अवसर पर सेल के कर्मचारी और डी.ए.वी. भवनाथपुर के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सेल कर्मचारियों के लिए हिंदी स्लोगन और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद तथा डी.ए.वी.भवनाथपुर के विद्यार्थी कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में डी.ए.वी. भवनाथपुर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन भाषण और ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में विजयी सेल कर्मचारियों तथा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को महाप्रबंधक एस.के.सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक एस.के.सिंह ने हिंदी के संबंध में कहा कि हिंदी आम जनमानस की भाषा है। यह सहज और सरल है। कार्यालयों में हिंदी का प्रचार प्रसार अधिक संख्या में किया जा रहा है। आज के बढ़ते प्रौद्योगिकी युग में कई सॉफ्टवेयर और ऐसे संसाधन हैं जिसका हम प्रयोग करके हिंदी का प्रचार प्रसार कर सकते हैं तथा इन संसाधनों का प्रयोग करके कार्यालयों में हिंदी में कार्य करना आसान हो गया है। इस अवसर पर सेल के कई अधिकारी और कर्मचारी तथा डी.ए.वी.के शिक्षक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
हिंदी पखवाड़ा के सम्पूर्ण कार्यक्रम को प्रारंभ से लेकर अंत तक प्रभावी रूप से संचालन और संपादन सेल के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) बुलु दिगल ने किया, जिसमें डी.ए.वी. भवनाथपुर के हिंदी शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा का अमूल्य योगदान रहा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play