भवनाथपुर : थाना पुलिस के द्वारा दो पोस्को व दुष्कर्म करने के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायलय को सुपुर्द किया है।जिसमें पहला कांड संख्या 196/20 दिनांक पोक्सो एक्ट 2012 के प्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार भुइँया उम्र 23 पिता कामेश्वर भुंइया ग्राम भीम खांड थाना मेराल पर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी चेरवाडीह निवासी मनरोति देवी पति नन्दू चेरो ने दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उसके 14 वर्षीय भतीजी प्रियंका कुमारी को घर के बगल में ही ससुराल में रहे रहे दो बच्चों का पिता अशोक भुंइया पिता कामेश्वर भुइँया मेराल भीम खांड निवासी ने शादी का झांसा देकर घर से भगाकर कर शारीरिक शोषण किया। काफी खोज बिन के पश्चात उक्त दोनों को गढ़वा नवादा मोड़ से पकड़ कर घर लाया और प्रियंका से पूछताछ में बताया की अशोक चार माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करते आ रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आलोक में पोक्सो एक्ट के मामला दर्ज कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी भवनाथपुर थाना कांड संख्या 167/20 के अगस्त माह में 34 भा द वी के प्राथमिकी अभियुक्त संजय साव 40 वर्ष पिता धनवंत साव मकरी धंगरडिहा पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी का अभियुक्त है। दोनों को गढ़वा न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।