गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग यौन शोषण पीड़िता ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी में सोमवार को अपना बयान दर्ज कराया है।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि कन्यावाणी से मेराल थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की शादी होने की जानकारी मिली थी। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है। उसने यौन प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई है। उक्त रिपोर्ट में प्रिग्नेंसी टेस्ट नहीं होने के बाद उसे फिर से मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया की पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताते चलें कि 12 जून 2020 को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी।
उसमें नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने वाले लड़के से उसकी शादी कराने की बात की गई। लेकिन पंचायत में दोनों पक्ष में सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मामला थाना में पहुंचा। पुलिस ने भादवि की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया।