whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24903044
Loading...


पुलिस कर्मियों ने एसपी पर लगाया परेशान करने का आरोप, एसपी ने कहा भ्रष्टाचारी लगा रहे हैं अनर्गल आरोप

location_on गढ़वा access_time 28-Sep-20, 07:20 PM visibility 644
Share



पुलिस कर्मियों ने एसपी पर लगाया परेशान करने का आरोप, एसपी ने कहा भ्रष्टाचारी लगा रहे हैं अनर्गल आरोप


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : करीब 1 माह पूर्व गढ़वा थाना में लंबे समय तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे में जहां पुलिस मेंस एसोसिएशन तथा पुलिस एसोसिएशन एक दूसरे के खिलाफ मरने मारने को उतारू था, वहीं दोनों महकमा आज एसपी के खिलाफ एकजुट होकर विरोध जता रहा है। आज इस मामले में जहां पुलिस एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर आनंद राज खलखो एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने संयुक्त रूप से गढ़वा थाना में पत्रकार वार्ता आयोजित कर आरोप लगाया की गढ़वा के पुलिस कप्तान श्रीकांत एस राव खोतरे मनमानी तरीके से पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से ड्यूटी ले रहे हैं। वहीं अमानवीय व्यवहार भी कर रहे हैं। इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दरअसल जो लोग भ्रष्टाचार में अंतर्लिप्त थे, वैसे लोगों पर जब अंकुश लगाया गया तो अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
जबकि उनकी कोशिश पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए गढ़वा जिले की पुलिस की छवि सुधारने की है। जहां तक पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन द्वारा आज किए गए पत्रकार वार्ता में एसपी पर लगाए गए आरोप का प्रश्न है, दोनों एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक का तानाशाही रवैया व अमाननीय व्यवहार है। वे बेवजह किसी पुलिस पदाधिकारियों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। पुलिस एसोसिएशन के गढ़वा जिला अध्यक्ष सह सार्जेंट मेजर आनंद राज खलको ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों को थाना से हटाकर प्रताड़ित करते हुए पिकेट और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजने का कार्य किया जा रहा है।
गढ़वा जिले में अभी 6 थाना में कोई थाना प्रभारी नहीं है। थाना प्रभारी के नहीं रहने से कई परेशानियां हो रही है। जबकि इस मौके पर गढ़वा पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों सहित जवानों को भी प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जवानों के साथ मानवीय व्यवहार नहीं किया जाता है। उन्हें सजा के रूप में कई घंटों तक बेवजह काम कराया जाता है तथा शारीरिक और मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित किया जाता है इधर इस मामले में गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे ने तुरंत पत्रकार वार्ता किया तथा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस मेंस एसोसिएशन और पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी निजी स्वार्थ के कारण ऐसा कर रहे हैं।
उन्हें पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों से कोई मतलब नहीं है। केवल वे निजी स्वार्थ साधना चाह रहे हैं और विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का दायित्व होता है कि कुछ भी अगर समस्या हो तो पहले पुलिस अधीक्षक को पत्राचार किया जाता है। लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है। वे तुरंत अपने केंद्रीय पदाधिकारी को पत्राचार करते हैं, जो अनुशासनहीनता का परिचायक है। किसी भी पदाधिकारी व जवान को ट्रांसफर और पोस्टिंग करने का अधिकार पुलिस अधीक्षक को होता है। जिसमें किसी की भी दखलंदाजी नहीं होती है। लेकिन जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, वह अपना निजी स्वार्थ साधना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से 39 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
इस दौरान गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गढ़वा जिले के विभिन्न छह थाना के थाना प्रभारी अभी नहीं है। यह एसपी का काम होता है कि किस वरीय पुलिस पदाधिकारी को और तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी को थाना में प्रभारी बनाना है न की पुलिस एसोसिएशन का। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभिन्न थाना में थाना प्रभारियों की पोस्टिंग की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play