whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221688
Loading...


10 वीं के टॉपर को मंत्री ने 1100 नकदी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 28-Sep-20, 07:03 PM visibility 689
Share



10 वीं के टॉपर को मंत्री ने 1100 नकदी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



हम पुरानी संस्कृति बदलने आए हैं जनता से सीधे जुड़ रही है सरकार - मंत्री मिथिलेश जनता का जायज काम नही रूकेगा - मिथिलेश ठाकुर गढ़वा : चिनिया प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी कालीदास मुंडा के द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर को बुके देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिनिया प्रखंड में दसवीं के सयुक्त टॉपर पप्पू कोरवा एवं पूजा कुमारी को तथा इंटर में प्रखंड टॉपर रौशनी गुप्ता को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 1100 रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार गठन के बाद दूसरी बार चिनिया के जनता के बीच आया हूँ। आपने जो मेरे ऊपर कर्ज चढ़ाया है मैं उस कर्ज को समस्या का समाधान एवं सेवा करके धीरे-धीरे उतारने का काम करूँगा।
कोरोना महामारी पूरे विश्व के लिए खतरनाक हैं परंतु यह अच्छी बात है की कोरोना अभी गांवों में ज्यादा पैर नहीं पसार पाया है अन्यथा स्थिति दयनीय हो जाती। अभी हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां की जनता ने अपनी झारखंड झारखंडी सरकार चुनी है इसलिए पूरी सरकार आपके दरवाजे तक पहुंचने का काम कर रही है। जब संयुक्त बिहार था तो हमें हीन भावना से देखा जाता था, वोग हमें जंगली कहकर पुकारते थे पर अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारा अलग राज्य है और हम झारखंडी हैं। इसमें बड़ा योगदान दिशोम गुरु शिबू सोरेन का रहा हैं। हेमंत सरकार में समस्याओं के समाधान के लिए बिचौलियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा जनता सीधे अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं।
समस्याओं के समाधान के लिए क्रमशः नीचे से ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचें, अगर फिर भी काम नहीं होता तो आप अपने प्रखंड और जिला के पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करें। उसके बाद भी काम नहीं होने पर जब मैं आपके भी चाहता हूं तो मुझसे शिकायत करें। समाधान भी होगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी। हमारी नजर सभी विभागों पर है आपके जायज काम कहीं नहीं रुकेंगे क्योंकि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं तथा जो भी समस्या उनतक पहुंचती है उसपर वह त्वरित कार्रवाई करते हैं। विगत मुलाकात में हमने उनसे मिलकर कोरोना काल में सड़कों को मनरेगा के तहत मरम्मत कराने का आग्रह किया था उन्हें उन्होंने तुरंत विभाग के सचिव को निर्देशित कर इस योजना को लागू कर दिया।
जबतक टेंडर नहीं निकलते हैं तबतक जर्जर सड़कों की मरम्मत मनरेगा के तहत होगी। इससे मजदूरों को रोजगार मिलेगा और खराब सड़कें भी ठीक की जाएंगी। राशन कार्ड के लिए गढ़वा जिले को 60 हजार लक्ष्य दिया गया है। हमारी सरकार का प्रयास है कि सभी जरूरतमंदों तक राशन पहुंचे। मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द चिनिया प्रखंड को नल जल योजना से जोड़कर सभी घरों तक पानी पहुंचाई जाएगी। हमारा प्रयास है कि जनता के साथ हमारा सीधा जुड़ाव हो ताकि वोट के ठेकेदारी वाली व्यवस्था बदली जा सके। पूर्व के जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय दिखते थे। बाकी के दिनों वह बिचौलियों और वोट के ठेकेदारों से घिरे रहते थे हम यह संस्कृति बदलने आए हैं। हम हर तरह के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर हैं माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी मंत्रीगण ट्विटर के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण करते हैं।
यह सरकार का सपना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले ताकि देश में झारखंड की जनता की संपन्नता की चर्चा हो। अनुमंडल पदाधिकारी राजेश लिंडा ने कहा कि इस महामारी में भी जनता के बीच मंत्री का पहुंचना नई संस्कृति की शुरुआत है। हम जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे और जनता के सहुलियत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपने नए अवतार में आकर जनता मित्र के रुप में लोगों के बीच जाएगी तथा उनकी समस्या सुनने और निराकरण करने का काम करेगी। कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि हम आपके समस्या का समाधान करने आए हैं जो जरूरी समस्याएं हैं उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अब पंचायत भवन में जनता के समस्याओं का निराकरण होगा। अब लोगों को प्रखंड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के हाथों जलसहिया बहनों ने गोद भराई का कार्यक्रम किया जिसमें सुशीला देवी, सुचिता देवी, अनिमा देवी, रानी देवी, सरिता देवी का गोद भराई किया गया। तथा अनीता यादव, रेखा देवी, सुशीला कुमारी, चंपा देवी के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। राशन कार्ड वितरण में तेतरी देवी, दिलवंती देवी, लक्ष्मीनिया देवी, फुलमनिया देवी, अनिल प्रसाद, मुकेश कुमार गुप्ता, ललिता देवी, मनीष कोरवा को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्गावती देवी, विराजी देवी, कमलपतिया देवी, सतनारायण साव, राजन कोरवा, इंसाफ अंसारी, शैला देवी को आवास प्रमाण पत्र दिया गया।
चिनिया प्रखंड के सभी 7 पंचायतों की जनता ने बारी-बारी से मंत्री मिथलेश ठाकुर के पास अपने पंचायत की समस्या रखी। जिसमें मुख्य रुप से बिजली, पानी, सड़क चेक डैम तथा नाहर की समस्या प्रमुख थी। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह ने किया, मौके पर प्रखंड प्रमुख रानी देवी, अध्यक्ष अरविंद यादव, वरिष्ठ नेता अयूब अंसारी, चिनिया मुखिया रामनाथ तुरी, बिलैतीखैर मुखिया अवतार अंसारी, बंशीधर यादव, बेलाल अंसारी, रहीम, नौशाद, चैतू सिंह, भोला सिंह खेरवार, गंगेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play