whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158549 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रंका में मंत्री ने बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 27-Sep-20, 06:15 PM visibility 696
Share



सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रंका में मंत्री ने बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रंका प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आदिम जनजाति से आने वाले बिगन मांझी को सम्मानित करके शुरू किया गया जिन्होंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे शिक्षक धीरज कुमार सिंह एवं सन 1988 से रंका में विद्यालय खोलकर शिक्षा का अलख जगाने वाले रामचंद्र प्रजापति को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जनता की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारी को समाधान के लिए निर्देशित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है।
Advertisement
इस तरह के कार्यक्रम से जनता को सुविधा मिलने में सहूलियत होती है। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग में हमेशा तत्पर रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी राजेश लिंडा ने कहा कि कोरोना में सबको सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य को गति दी जाएगी। जनता को हमारा भरपूर सहयोग मिलेगा। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण परेशानी हो रही है परंतु जनता ने हमें अपेक्षा के साथ चुना है हम उन्हें भगवान भरोसे भी नहीं छोड़ सकते। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने आया हूँ। हमने सोचा था कि दो-तीन महीने में कोरोना समाप्त हो जाएगी परंतु जब तक इसका स्थाई इलाज नहीं निकलता तबतक हमारे पास एतिहात बरतने के अलावे कोई विकल्प नहीं है।
Advertisement
इस महामारी में सरकार कि यह प्राथमिकता थी कि कोई भूखा ना रहें।हेमंत सरकार ने सभी जरूरतमंद लोगों तक राशन तथा मनरेगा के माध्यम से रोजगार पहुंचाने का काम किया। सरकार ने अभी राज्य में 15 लाख अतिरिक्त राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया है जिसे ग्रीन कार्ड के रूप में जाना जाएगा। राशन के बाद दूसरी जरूरी व्यवस्था शुद्ध पेयजल की होती है और यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमें खुद दिया है। बहुत जल्द रंका प्रखंड के सभी घरों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री के द्वारा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है। पूर्व की तरह यह दिल्ली से चलने वाली रिमोट की सरकार नहीं है बल्कि जनता की अपनी सरकार है जो झारखंड वासियों के जन भावना के अनुरूप काम कर रही है।
Advertisement
इसलिए राज्य वासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार ने बाहर के लोगों की आवभगत में हाथी उड़ाकर करोड़ों रुपए फिजूल में खर्च कर दिए और सरकारी खजाना को खाली कर दिया फिर भी हमने कम संसाधन में बेहतर करके दिखाया जिसकी तारीफ देशभर में हो रही है। रघुवर सरकार में सारी योजनाओं की प्राक्कलन राशि उच्चतम दर पर बनाकर घोटाला किया गया जो लागत से कईं गुणा ज्यादा थी। वर्तमान सरकार ने इसमें भी सुधार करने का काम किया। रघुवर सरकार ने पंचायती राज के जनप्रतिनिधि जैसे कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रमुख आदि को पंगु बना दिया था। हमारी सरकार ने इन सभी को उचित राशि देकर गांव के विकास में भागीदार बनाया। हमारे प्रयास से बहुत जल्द गढ़वा में बाईपास बनने जा रहा है।
Advertisement
हम पूरी तरह से गंभीर, सक्रिय एवं संवेदनशील बने हुए हैं। आम जनता की भलाई और विकास हमारी प्राथमिकता में हैं। मंत्री ने कर्मचारी, अधिकारी से भी आह्वान करते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली से ही सरकार की छवि बनती और बिगड़ती है। आप अपने कार्यों को बखूबी करने का काम करें। पंचायत सेवक और पंचायत के अधिकारी पंचायत भवन में रहकर जन समस्या को सुने और समाधान करने का काम करें ताकि आम जनता को प्रखंड का चक्कर लगाने को मजबूर ना होना पड़े। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बारी-बारी से सभी 14 पंचायतों के जनता से बात किया। लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किया गया रिंकी देवी रंकाकला, शायरा बीबी गासेदाग, प्रमिला देवी रामपूर, अनीता देवी तेनुडिह, मीरा कुमारी मझिगांवा, प्रभा देवी शिवरीकलां, नसीमा बीबी लरकोरिया, जितेन्द्र तुरिया बरवाही।
Advertisement
आवास योजना के रूप में फुलकुमारी देवी तरकेकलां, उर्मिला देवी खरडिहा, सुभागी देवी, जिरमानिया देवी, शिवनाथ भुईंया, हसिदा बीबी, हेमंत कुमार दुबे को आवास का प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, अंचल निरीक्षक राजकुमार, सीडीपीओ बिंदु कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी असलम, थाना प्रभारी पंकज तिवारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, वरिष्ठ नेता मदनी खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिन चंदा देवी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, प्रवक्ता धीरज दुबे, अतहर अंसारी, नीरज तिवारी। रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सचिव इरफान अंसारी, केंद्रीय सदस्य अहमद अंसारी, युवा मोर्चा प्रवक्ता कार्तिक पांडे, वरिष्ठ नेता मुमताज रंगसाज, युवा नेता शंभू यादव, दिपक सोनी, पप्पू यादव, ज्योति लकड़ा, प्रखंड प्रमुख लिलावती देवी, द्वारिक मेहता, देवेन्द्र तिवारी, औरंगजेब अंसारी, अफताब आलम, रंजीत सोनी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play