whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272041
Loading...


पुलिस ने कब्र की खुदाई करा जब्त किया किशोरी का शव, ऑनर किलिंग की आशंका, दो हिरासत में

location_on भंडारिया access_time 15-Jun-20, 08:58 PM visibility 661
Share



पुलिस ने कब्र की खुदाई करा जब्त किया किशोरी का शव, ऑनर किलिंग की आशंका, दो हिरासत में
थाना में घटना की जानकारी देते लोग, ट्रक में लाद कर लाई गई लाश, भंडरिया थाना का बोर्ड


भंडारिया check_circle
संवाददाता



- मामला भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव का - शनिवार की देर शाम से युवती अपने घर से थी लापता, रविवार की सुबह जंगल में पेड़ से झूलता मिला था शव भंडरिया : पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में कब्र की खुदाई करा कल्याण कोरवा की 16 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी का शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी है। जानकारी के अनुसार रीना का शव रविवार की सुबह गांव से सटे जंगल में एक पेड़ से झूलता हुआ पाया गया था। इसके बाद उसके परिजन शव को लेकर घर आए तत्पश्चात ग्रामीणों की आपस में पंचायती होने के बाद शव को कब्र में दफना दिया गया था। बताया जा रहा है कि रीना शनिवार की देर शाम से ही अपने घर से लापता थी। उसका भाई मंटू कोरवा ने पुलिस को बताया कि पेड़ से रीना का शव न केवल जमीन से सटा हुआ था।
बल्कि उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। ऐसे में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका किसी ने आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। मंटू कोरवा के शिकायत पर पुलिस सोमवार को मंजरी गांव पहुंचकर रीना के शव को कब्र से निकलवा उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। साथ ही पूछताछ के लिए मंजरी गांव के ही रामलाल सिंह एवं कुंदन सिंह को हिरासत में ली है। उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद रंका के एसडीपीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षण सह भंडरिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार दल-बल के साथ सोमवार की शाम मंजरी गांव पहुंच कर रीना के परिजन तथा ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे हुए थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play