whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368730 readers visited
Loading...

Advertisement

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-26, 04:22 PM visibility 84
Share



51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

श्रीजानकी बाग में भक्तिमय हुआ माहौल,

 आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा में भक्ति, ज्ञान और संस्कार पर हुआ मंथन

           श्रीजानकी बाग, नवादा, गढ़वा (झारखण्ड)में मंगलवार की शाम श्रीहनुमान चालीसा-पाठ एवं आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा का 51वाँ आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 

           पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा की कला साधिका संध्या सुमन ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम सात से आठ बजे तक चले आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया।

Advertisement

  सामूहिक पाठ के दौरान श्रीजानकी बाग का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चर्चा में भक्ति, ज्ञान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत के बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख ज्वाला तिवारी ने आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर विचार रखे। 

  सुश्रुत सेवा संस्थान, गढ़वा के निदेशक सह सदर अस्पताल, गढ़वा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी. पीयूष ने कहा कि नियमित रूप से आयोजित यह कार्यक्रम समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Advertisement
धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत किया जाना चाहिए।

             कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के प्रांतीय कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ लोगों को भक्ति से जोड़ने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने और नई पीढ़ी तक संस्कार एवं परंपराओं को पहुंचाने का अवसर देता है।              

             पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच की कला साधिका संध्या सुमन ने बताया कि सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ के साथ आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा इस आयोजन की विशेषता है।

Advertisement
इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ ज्ञान और संस्कार से जोड़ना तथा भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक करना है।

              इस आयोजन के प्रेरणास्रोत श्रीमन्नारायण शुक्ल ने चलंत दूरभाष के माध्यम से बताया कि 51 सप्ताह पूर्व प्रारंभ हुए श्रीहनुमान चालीसा-पाठ एवं आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा के प्रचार-प्रसार का सकारात्मक प्रभाव अब विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के जनेवा ग्राम के बंगाली डेरा में, सदर प्रखंड के परिहारा और मेराल प्रखंड के रेजो गाँव के अलावा राँची के डोरंडा क्षेत्र के कई स्थानों पर इस तरह के आयोजन शुरू हुए हैं।

Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आसपास के कई स्थानों , राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी स्वरूप के आयोजन होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने का सबसे सरल और प्रभावशाली प्रक्रम है।

             आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक आयोजन अब 51वें पड़ाव तक पहुँच गया है। लगातार आयोजन में श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता को उन्होंने उत्साहजनक बताया।    

               कार्यक्रम का समापन श्रीहनुमान जी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

           आयोजन में सुदामा बिंद, ओम प्रकाश पाठक, लाल बहादुर साह, अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा, सुनील बिंद, श्यामदेव बिंद, अरविंद कुमार मेहता, अजय पाठक, आनंद कुमार, इंदल बिंद, काजल सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement

            आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play