whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163239 readers visited
Loading...

Advertisement

श्री बंशीधर नगर - मर्चवार सड़क बदहाल

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Sep-20, 05:53 PM visibility 688
Share



श्री बंशीधर नगर - मर्चवार सड़क बदहाल


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय से हेन्हों मोड़ होते मर्चवार गांव की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। पुराना डीएवी पब्लिक स्कूल से दक्षिण की ओर जानेवाली सड़क जिससे लगभग एक दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन गुजरते हैं, की स्थिति काफी दयनीय है। हेन्हों मोड़ से वार्ड पार्षद के घर तक हल्की बारिश के बाद सड़क कीचड़ से भर जाता है। इसके बाद लौंगा नदी तक पीसीसी पथ है, जो नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ता है। लौंगा नदी पर बने पुल के बाद से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। कई वर्षों से इस पथ की मरम्मति नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गये है। गड्डा इतना बड़ा हो गया था कि हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
Advertisement
आने जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए कुछ लोगो ने गड्ढे को मिट्टी से भर दिया था। लेकिन हल्की बारिश होने के बाद लोगो को सुविधा मिलने के बजाय सड़क कीचड़ से भर गया। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से मर्चवार, सिंहपुर, सलसला दी, सलसला दी दामर, रमना प्रखण्ड के चाना, गरदा, बरहिया, अतियारी सहित अन्य गांवों के लोग आते जाते है। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय से उक्त गांवो में जाने के लिए यह एक मात्र सड़क है।जानकारी के अनुसार लगभग पांच छः वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद आज तक इस सड़क की मरम्मति नहीं हुई।
Advertisement
निर्माण केबाद सड़क की मरम्मति नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने व कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं सामान्य दिनों में धूल के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play