गढ़वा : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर नौजवान संघर्ष युवा मोर्चा के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में किया गया।
नौजवान संघर्ष युवा मोर्चा के सदस्य भवनाथपुर, नगर उंटारी और रमना से चलकर गढ़वा ब्लड बैंक में रक्तदान किए। युवा मोर्चा के द्वारा कुल 8 यूनिट रक्तदान किया गया।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैप्पी प्रताप शाही ने कहा कि आज विश्व रक्दान दिवस के शुभ अवसर पर इस वैश्विक कॅरोना महामारी में भवनाथपुर विधान सभा से युवा मोर्चा के सचिव सहित सदस्य सम्मलित होकर रक्दान शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया, यह काबिले तारीफ है। उन्होंने यह भी कहा की आने वाले समय में वो अपने क्षेत्र में विशाल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे।
उन्होंने प्रतिज्ञा लिया की आने वाले समय में जिला में रक्त की कमी नहीं होने देंगे।
युवा मोर्चा के सचिव ने कहा की लोगों की उत्साह को देखकर रक्तदान महादान होता है, यह आज साबित हो गया।
युवा मोर्चा के जिन सदस्यों ने रक्तदान किया उनमें हैप्पी प्रताप शाही, विकाश पाण्डेय, संतोष कुमार राम, सिद्धार्थ सिंह, मनोज सोनी, अकलू बैठा, हरिवंश पासवान एवं मुकेश कुमार मेहता का नाम शामिल है।
इस मौके पर सोनू पांडेय, टी के खान, एवं अंकित राज सिंह उपस्थित थे।