whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27796965
Loading...


गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 01-Apr-26, 11:29 AM visibility 71
Share



गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  गढ़वा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत परिहारा गाँव के बर टोला स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि तद्नुसार 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। 

            इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

            कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई, जिसे अमित, निशा और रौशनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने संपन्न कराया। इसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

               इस अवसर पर पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि आज के समय में अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक मंगलवार को संध्या समय एक घंटे का निश्चित समय निर्धारित कर क्षेत्र के अभिभावकों, युवाओं, महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को एकत्रित कर सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा की जानी चाहिए। इससे समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होगा।

               विश्व हिंदू परिषद के गढ़वा जिला मंत्री सोनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग बनता है।

               स्थानीय युवा विकास चौहान ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर इस तरह के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपनी संस्कृति के संरक्षण में योगदान दें।

                  वहीं एक स्थानीय अभिभावक ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनमें नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।

                 कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शुभम जी, अभिषेक जी, स्थानीय युवा अविनाश चौहान, अमित चौहान, रोहित चौहान, संजना, भूमि, उत्तम चौहान, नीतीश चौहान, सतीश चौहान, उपेंद्र चौहान, गोपाल चौहान, रामजी चौहान, अंकिता, नंदनी, राधा सहित सभी श्रद्धालुओं ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार को श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

                 शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play