whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156742 readers visited
Loading...

Advertisement

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा access_time 01-Feb-26, 06:58 PM visibility 138
Share



पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा, गढ़वा ने अपने गौरवशाली 21 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 22वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर मंच द्वारा संचालित नाट्य प्रशिक्षण केंद्र में माता सरस्वती, भगवान नटराज तथा आचार्य भरतमुनि का विधिवत पूजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में रंगकर्मी कौस्तुभ एवं बाल कला साधक विहान और अद्विक ने सहभागिता निभाई।

संस्था स्थापना काल से ही भारत माता के अमर सपूतों के योगदान को केंद्र में रखकर नाट्य मंचन, श्रद्धांजलि सभाएं तथा सम्मान समारोहों का निरंतर आयोजन करती आ रही है। कला के विविध आयामों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का अभियान मंच लगातार चला रहा है।

Advertisement

मंच की प्रमुख प्रस्तुतियों में “समर्पण” नाटक विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस नाटक के माध्यम से गढ़वा जिले के रमकंडा निवासी बलिदानी नारायण साव के राष्ट्रसमर्पित जीवन और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। नाटक में कौस्तुभ, प्रेम दीवाना, शिव शंकर मेहता, अजय मेहता, धर्मेंद्र कुमार और अजित दीवाना सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया है।

मंच से जुड़ी अनेक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसी मंच से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने वाले दिव्य प्रकाश शुक्ल ने डीडी नेशनल के धारावाहिक “जन जन में राम” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर गढ़वा सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

Advertisement

साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी मंच सक्रिय है। नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए “काव्यानुरागी” नामक मासिक कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाता है, जहां नई प्रतिभाओं को मंच के साथ वरिष्ठ साहित्यकारों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। इस मंच से उभरे कई रचनाकार प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी मंच द्वारा प्रतिवर्ष तलवारबाजी प्रतियोगिता तथा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय सहित दूरस्थ क्षेत्रों में किया जाता है।

प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर हुतात्माओं की स्मृति में हर वर्ष 10 मई को “तिलक करो इस मिट्टी से” कार्यक्रम आयोजित होता है।

Advertisement
इसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पावन स्थलों की मिट्टी से भरे कलश का पूजन कर लोगों को तिलक लगाया जाता है और वीरों के बलिदान का स्मरण कराया जाता है।

मंच द्वारा संचालित नाट्य प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से नई पीढ़ी को रंगमंच की विधाओं का प्रशिक्षण देने का कार्य भी निरंतर जारी है। संस्था ने अपने 22वें वर्ष में कला, संस्कृति, राष्ट्र चेतना और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play