whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26468500
Loading...


एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-25, 06:13 PM visibility 192
Share



एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सभी दल बीएलए की नियुक्ति में करें त्वरित पहल : एसडीएम

निर्वाचन कार्यों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विषयों को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, सतत पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की दिशा में शीघ्र पहल करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं नागरिकों की अधिकतम सहभागिता के साथ अद्यतन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था, किंतु अब तक किसी भी दल द्वारा यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। विधानसभा स्तर पर भी मात्र दो राजनीतिक दलों ने बीएलए-1 की नियुक्ति की है, जबकि बीएलए-2 की दिशा में किसी ने पहल नहीं की है। उन्होंने एक बार फिर सभी दलों से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

एसडीएम संजय कुमार ने बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज धुंधली, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण फोटो को हटाकर स्पष्ट फोटो अपडेट करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रेरित करें, ताकि वे अपनी फोटो की जांच कर लें और किसी भी विसंगति की स्थिति में संबंधित बीएलओ की सहायता से सही फोटो अपडेट करा सकें।

बैठक में मार्कंडेय तिवारी, उदय सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, रोहित कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, ज्ञानी राम, त्रिपुरारी सिंह आदि उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play