whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920839
Loading...


सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 13-Nov-25, 08:18 PM visibility 393
Share



सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, 
देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने की सुनियोजित साजिश के तहत देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2025 को रात्रि लगभग 9:00 बजे,

1. मोहम्मद राजा खान (झारखंड पुलिस), पिता – लईक खान,

2. अब्दुलाह खान, पिता – लुकमान खान,

3. मजोबिल खान, पिता – अतहर खान,

4. आदिल खान, पिता – अतहर खान, (सभी निवासी – ग्राम सरसतिया, टोला जमुनदाहा, पोस्ट हरिगांवा, थाना बरडीहा, जिला गढ़वा) और

5. अमीर सुहेल खान, पिता – समसाद खान, निवासी ग्राम घुरुआ, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा,  ने लगभग 15 अन्य लोगों के साथ मिलकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत गांव सरसतिया पहाड़ स्थित बजरंगबली स्थान पर लगे ध्वज को उखाड़कर फेंक दिया तथा वहां स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के दौरान टहलने निकले ग्रामीणों ने आरोपियों को प्रतिमा तोड़ते हुए देख लिया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा बरडीहा थाना में कांड संख्या- 69/2025 भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 196, 298, 299 एवं 61 (2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों अब्दुलाह खान, पिता लुकमान खान तथा अमीर सुहेल खान, पिता समसाद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play