whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26468019
Loading...


सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 07-Nov-25, 05:05 AM visibility 104
Share



सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुश्रुत सेवा संस्थान  में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कई अतिथि, समाजसेवी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत वाहेगुरु के जयकारों से हुई।

डॉ. टी. पियूष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा में सिख गुरुओं का योगदान अद्वितीय रहा है। सेवा की प्रेरणा हमें वाहेगुरु के उपदेशों और गुरुओं के जीवन से मिलती है।

उन्होंने बताया कि सिख समाज के लोग जहां भी रहते हैं, बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए परोपकार का कार्य करते हैं। इसी भाव से प्रेरित होकर सुश्रुत सेवा संस्थान में भी प्रतिदिन सुबह और शाम 6 से 7 बजे तक मात्र पंजीकरण शुल्क पर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

रामनवमी पूजा महासमिति (जनरल) के संरक्षक मुरली श्याम सोनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करनी चाहिए।

समाजसेवी ज्योति प्रकाश ने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेम, करुणा और समानता का संदेश दिया।

नगर परिषद् अध्यक्ष प्रत्याशी विभा प्रकाश ने सभी को गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए संकल्प कराया कि हम सभी उनके दिखाए सद्मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे।

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने अपने श्रेष्ठ कार्यों से बुरे से बुरे लोगों का भी हृदय परिवर्तन किया।

श्री जानकीबाग पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह चंदेल, जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया, ने उस प्रसंग का उल्लेख किया जब गुरु नानक देव जी ने मेहनत की कमाई से प्राप्त रोटी को अत्याचार की पूड़ी से श्रेष्ठ बताया था।

संतोष पुरी ने एक अन्य प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि गुरु जी ने हठधर्मियों को यह समझाया कि ईश्वर सर्वव्याप्त हैं, इसलिए किसी दिशा में पैर करके सोना भी ईश्वर का अनादर नहीं है।

इस अवसर पर श्याम नारायण पांडेय, विवेक कुमार (दवा व्यवसायी), अमरेश कुमार चंद्रवंशी (व्यवस्थापक), चितरंजन कुमार (लैब इंचार्ज), ओम प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, मुकेश कुमार बैठा, समरेश कुमार, अमिता कुमारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा एवं उनकी सुपुत्री संध्या सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play