whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368661 readers visited
Loading...

Advertisement

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : एसडीपीओ नीरज कुमार

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-25, 08:34 PM visibility 205
Share



“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : एसडीपीओ नीरज कुमार
रन फॉर डीएवी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रन फॉर डीएवी: स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश

बी. पी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गढ़वा के तत्वावधान में आज “रन फॉर डीएवी” का भव्य आयोजन उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ गढ़वा श्री नीरज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रेनी डीएसपी श्री चिरंजीव मंडल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हुई, जहाँ विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र यादव, डॉ. शम्भु कुमार तिवारी, वरुण चौबे, गोविंद नारायण दुबे, ममता तिवारी, ए. के. झा आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

Advertisement
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

यह दौड़ रंका मोड़ से प्रारंभ होकर मांझियांव मोड़ तक संपन्न हुई। लगभग 200 छात्र-छात्राओं तथा 50 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस दौड़ में भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने अनुशासन, जोश और ऊर्जा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मझिआँव मोड़ पर आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेता छात्र-छात्राओं की सूची:

🏅 प्रथम – राहत आलम (कक्षा नवमी)

🥈 द्वितीय – चेतन भगत (कक्षा दशमी)

🥉 तृतीय – शिवम कुमार (कक्षा नवमी)

मुख्य अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा –“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

Advertisement
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और सामूहिकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। छात्रों को सुबह जल्दी उठने, दौड़ने और व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए ताकि वे दिनभर ऊर्जावान और सकारात्मक बने रहें।”

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, डायरेक्टर, एआरओ, प्राचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि ट्रेनी डीएसपी श्री चिरंजीव मंडल ने कहा –“ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाते हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और व्यायाम में भी समान रूप से भाग लेना चाहिए।

Advertisement
”

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शम्भु कुमार तिवारी ने बताया कि आज देशभर के 1100 से अधिक डीएवी विद्यालयों में “रन फॉर डीएवी” का आयोजन एक साथ किया गया, जिसमें शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

 

“‘रन फॉर डीएवी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य, पर्यावरण चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जगाने का एक अभियान है।”

उन्होंने प्रशासनिक सहयोग हेतु एसडीपीओ श्री नीरज कुमार, ट्रेनी डीएसपी श्री चिरंजीव कुमार सहित सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में सभी ने “फिट इंडिया” के संदेश को आत्मसात करते हुए एक स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजेन्द्र यादव, वरुण चौबे, गोविंद नारायण दुबे, ममता तिवारी, ए. के. झा, पी. के. मिश्रा, बी. के. त्रिपाठी, दीपक लाल पाण्डेय, विवेकानंद पाठक, के. सी. मिश्रा, दुर्गेश द्विवेदी, मनोज कुमार सिन्हा, नवनीत मेहता, नेहा केशरी, विकास दुबे, दिव्या कुमारी, अदिति गुप्ता, सगुफी नाज़नीन, इफ्तेशाम नाज़नीन, कुमारी विभा, पूजा मित्रा, जागृति उपाध्याय, कुमारी विद्यावासिनी, राजेश कुमार, जयप्रकाश केशरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play