whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28366879 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-25, 09:59 PM visibility 826
Share



गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि के अवसर पर गढ़वा जिला पाल महासभा की ओर से चिनिया मोड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय नगर भवन के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने तलवार से नहीं, बल्कि परोपकार और न्याय से इतिहास रचा। वे केवल रानी नहीं, बल्कि साध्वी थीं, जिन्होंने गद्दी को तपोभूमि बना दिया।

युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थीं। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने महिलाओं के उत्थान, गरीबों के कल्याण और लोकहित के अनेक कार्य किए।

Advertisement
उनका व्यक्तित्व पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम से पूर्व पाल महासभा के युवाओं ने प्रतिमा और पूरे परिसर की साफ-सफाई की तथा फूलों से सजावट की। माल्यार्पण के दौरान "राजमाता अहिल्याबाई होलकर अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर सुधीर कुमार पाल, राकेश पाल, सुमित पाल, सुखबीर पाल, बुधन पाल, सुरेंद्र पाल, रामनाथ पाल, रामदेव पाल, जितेंद्र पाल, विवेकानंद पाल, रामेश्वर पाल, दिलीप पाल, विनय पाल सहित सैकड़ों की संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play