whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24851951
Loading...


देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-25, 09:56 PM visibility 567
Share



देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् मदन प्रसाद केसरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व एवं उसकी विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिरंगे की अभिकल्पना पिंगली वेंकैया ने की थी, जिसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में अपनाया गया था। इसमें ऊपर केसरिया रंग देश की ताकत और साहस, मध्य में श्वेत पट्टी शांति और सत्य तथा नीचे हरे रंग की पट्टी देश की उन्नति और हरियाली का प्रतीक है।

श्वेत पट्टी के बीच गहरे नीले रंग का अशोक चक्र 24 तीलियों के साथ निरंतर प्रगति का संदेश देता है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है और यह विशेष प्रकार के खादी कपड़े से बनाया जाता है, जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय किया गया था।

परिचर्चा में राष्ट्रीय ध्वज के प्रथम स्वरूप, जिसे 1904 में ‘कोलकाता ध्वज’ या ‘कमल ध्वज’ कहा जाता था, का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने झंडा गीत गाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक संतोष प्रसाद ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक वीरेन्द्र साह, कृष्ण कुमार, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, विकास कुमार, दिनेश कुमार, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता दुबे, शिवानी कुमारी, रागिनी कुमारी, चन्दा कुमारी, ऋषभ श्रीवास्तव और पूजा प्रकाश की भूमिका सराहनीय रही।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

जरूरतमंदों की सेवा में अग्रवाल परिवार का अनुकरणीय योगदान, 83वें सप्ताह तक निरंतर जारी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:33 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play