whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26467996
Loading...


गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 09:57 PM visibility 299
Share



गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मुख्य डाकघर गढ़वा में शनिवार को एक खास उपलब्धि का जश्न मनाया गया। गढ़वा अनुमंडलीय डाक कार्यालय द्वारा डाक जीवन बीमा में एक करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किए जाने के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

यह उपलब्धि भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाए गए विशेष बीमा अभियान के तहत हासिल की गई। 25 जुलाई 2025 को गढ़वा अनुमंडल कार्यालय ने एक करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम अर्जित कर अपने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक कुमार अभिषेक ने बताया, "डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा एकमात्र ऐसा जीवन बीमा है, जो कम प्रीमियम में अधिक बोनस देता है।

यह योजना पूरी तरह भारत सरकार के अधीन है और हर वर्ग के लिए सुलभ एवं विश्वसनीय है।"

समारोह में डाक विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें उपडाकघर गढ़वा के डाकपाल बिरेन्द्र सिंह, रेहला के डाकपाल अजय पासवान, मंझिओं उपडाकघर के चंदन सिंह, डाक अधीक्षक मनोज तिवारी, धीरज तिवारी, डाक अभिकर्ता धनंजय गोंड, अश्विनी पाण्डेय, वरिष्ठ शाखा डाकपाल अरविन्द तिवारी, युगेश्वर बैठा, अश्विनी सिंह, कृष्णा राम, अरविन्द सिंह, नवल किशोर मिश्रा, आनंद मोहन तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, अनिकेत तिवारी, राजन कुमार व दीपक कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल थे।

इस अवसर ने न सिर्फ विभागीय कर्मचारियों में उत्साह भरा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक जीवन बीमा के प्रति लोगों का विश्वास भी और प्रगाढ़ हुआ।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play