whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921213
Loading...


कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 05:40 PM visibility 269
Share



कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में आज कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कारगिल वीर शहीद अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कारगिल युद्ध में शामिल रहे आर्मी मैन गौरीशंकर तिवारी सहित अन्य दर्जनों पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक फौजी अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सदैव पूज्यनीय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात जागकर हमारी रक्षा करते हैं, तब आम जनता सुरक्षित जीवन जी पाती है। कारगिल युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा सेना को दी गई खुली छूट के चलते भारत ने विजय प्राप्त की थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने भी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में लड़े सभी सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को देश कभी नहीं भूल सकता।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, गुड्डू तिवारी, उमेश कश्यप, गोपाल दुबे, सच्चिदानंद दुबे, श्यामा चौबे, ब्रजमोहन ठाकुर, रामराम पांडेय, पप्पू यादव, सुनील कुमार, संजय तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, सुबोध पाठक, विकास तिवारी, ओमप्रकाश पासवान, प्रवीण पाल, विशाल गुप्ता, सुदामा प्रजापति, प्रभु टोप्पो सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय घोष के साथ किया गया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play