whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052868
Loading...


नीतू चौबे बनीं विश्वविद्यालय की टॉपर, राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 25-Jul-25, 10:33 PM visibility 233
Share



नीतू चौबे बनीं विश्वविद्यालय की टॉपर, राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



विश्रामपुर : एम.एससी. गणित में 91.94% अंक हासिल कर रचा इतिहास, परिवार व शिक्षा जगत में खुशी की लहर

विश्रामपुर स्थित RCU विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा नीतू चौबे ने एम.एससी. गणित (M.Sc. Mathematics) में 91.94% अंकों के साथ विश्वविद्यालय टॉप कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। सत्र 2021-2023 की इस प्रतिभाशाली छात्रा को आज महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की गरिमामयी उपस्थिति में गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नीतू चौबे, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री जीतेन्द्र चौबे (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मेढ़ना कला, गढ़वा) की सुपुत्री हैं।

उन्होंने न केवल अपने विषय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, बल्कि उनके प्राप्तांक सत्र 2021-2023 एवं 2022-2024 के बीच विश्वविद्यालय के सभी संकायों के टॉपरों में सबसे अधिक हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के इतिहास में एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड के रूप में दर्ज की गई है।

नीतू की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों और मित्रों में हर्ष और गर्व की लहर है। शिक्षा जगत की विद्वत मंडली ने नीतू की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए हैं।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play