whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26467442
Loading...


हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अब जनता त्रस्त : रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-25, 05:36 PM visibility 243
Share



हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अब जनता त्रस्त : रितेश चौबे
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल विपक्ष का आरोप नहीं है, बल्कि खुद सत्ता पक्ष के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने भी इसे स्वीकार किया है। जब सत्ता पक्ष का ही विधायक सरकार की पोल खोल रहा है, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा?

रितेश चौबे ने कहा कि आम नागरिक अपने जरूरी कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अबुआ राज में बबुआ सरकार” के नाम पर जनता को लगातार ठगा जा रहा है।

प्रखंडों और अंचलों में भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है और हर स्तर पर लूट मची हुई है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार अब पूरी तरह विफल हो चुकी है और जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो गई है। सरकारी कार्यालयों में कदम रखने से पहले ही आम लोगों को भ्रष्टाचार का डर सताने लगता है। ऐसा लगता है जैसे इस सरकार में भ्रष्टाचार एक परंपरा बन गया हो।

रितेश चौबे ने भवनाथपुर विधायक से अपील की कि अगर उन्होंने सच में भ्रष्टाचार देखा है, तो उन्हें इसे विधानसभा में भी मजबूती से उठाना चाहिए। जनता ने उन्हें इसीलिए चुना है ताकि वे उनकी आवाज सदन तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अब झामुमो सरकार से जनता की सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। जनता को धोखा देकर कोई भी सरकार लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकती।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play