whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052822
Loading...


झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन ने विधायक को सौंपा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगों पर समर्थन का आग्रह

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:43 PM visibility 172
Share



झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन ने विधायक को सौंपा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगों पर समर्थन का आग्रह
माननीय विधायक अनंत प्रताप देव को ज्ञापन पत्र सौंपते झारोटेफ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार एवं अन्य शिक्षक और कर्मचारी गण।


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले आज सैकड़ों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सत्तारूढ़ पार्टी के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनन्त प्रताप देव को जनसमर्थन रैली के दौरान हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन सौंपने के लिए प्रतिनिधिमंडल विधायक जी के नगर उतरी स्थित आवास पर पहुंचा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जानकारी दी कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कर्मचारियों एवं शिक्षकों की 11 सूत्री ज्वलंत एवं न्यायोचित मांगों की पूर्ति हेतु पांच चरणों में आंदोलन की योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें गढ़वा जिले के हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। दूसरे चरण में सभी प्रखंड मुख्यालयों पर ध्यानाकर्षण रैली आयोजित की गई। आज तीसरे चरण में जनसमर्थन रैली के तहत विधायक को समर्थन हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में जिन तीन प्रमुख मांगों को विशेष रूप से उठाया गया है, वे इस प्रकार हैं:

1. अन्य राज्यों की भांति झारखंड में भी शिक्षकों को MACP (Modified Assured Career Progression) का लाभ दिया जाए।

2. राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए।

3. केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह भी मांग की कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र में विधायक इन मुद्दों को सदन में उठाएं, ताकि सरकार का ध्यान इन पर केंद्रित हो सके।

ज्ञापन पत्र प्राप्त करने के बाद विधायक अनन्त प्रताप देव ने सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे और सदन में इनका मुद्दा उठाएंगे।

इस अवसर पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी, संयुक्त सचिव आदित्य प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक अमरेन्द्र दास, व्याख्याता नीरज कुमार, शिक्षक शिव कुमार, अंबुज कुमार, अकरम अंसारी, आशुतोष कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play