whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157108 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर आयोजित, 25 मरीजों को मिला नया जीवन

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:34 PM visibility 34
Share



कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर आयोजित, 25 मरीजों को मिला नया जीवन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और महावीर विकलांग सहायता समिति का संयुक्त प्रयास

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पीएम श्री शालिग्राम अग्रवाल मॉडल स्कूल में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मार्च 2025 में चिन्हित 25 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए गए, साथ ही कई जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैशाखी और वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

लायंस ग्रीन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन व प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अमित कश्यप ने बताया कि यह शिविर क्लब द्वारा विगत 8 वर्षों से निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है और अब तक लगभग 2000 लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

Advertisement
उन्होंने इसे सेवा भाव से प्रेरित सामाजिक कार्य बताया।

प्रोजेक्ट को-चेयरमैन हर्ष अग्रवाल ने जानकारी दी कि मार्च 2025 में जिन 25 मरीजों के कृत्रिम हाथ-पैर की नाप ली गई थी, उन्हें बुलाकर प्रत्यारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त 2 मरीजों को व्हीलचेयर, 1 मरीज को ट्राइसाइकिल, 10 लोगों को बैशाखी और 12 लोगों को वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

शिविर में काटे हाथ, पैर और कैलिपर से पीड़ित 20 नए मरीजों की नाप ली गई, जिन्हें आगामी शिविर में कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। साथ ही 10 ट्राइसाइकिल, 10 जोड़ा बैशाखी, 5 श्रवण यंत्र और 10 वॉकिंग स्टिक के लिए नए मरीजों का पंजीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस ग्रीन के अध्यक्ष लायन जयशंकर ब्रेजियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन नीरज कुमार, लायन डॉ. निशांत सिंह एवं लायन डॉ. पतंजलि केशरी ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement

वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था चेयरमैन संतोष अग्रवाल की देखरेख में की गई।

कार्यक्रम की सफलता में लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:

अरविंद गुप्ता, दीपाली अग्रवाल, डॉ. रमेश कुमार, विनय कश्यप, संतोष अग्रवाल, नीरज कुमार, आनंद कुमार, विनीता आनंद, उमेश अग्रवाल, विजय सोनी,

लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मानस अग्रवाल, तेजश्व अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अनमोल अग्रवाल, लोकेश, अंकेश गुप्ता, सौम्य श्रेष्ठ, यश कश्यप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समर्पण, सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से झलकी, जिससे दिव्यांगजनों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play