whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473897
Loading...


पूरी ईमानदारी से निभाएं अपनी जिम्मेदारी, सफलता कदम चूमेगी : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:21 PM visibility 194
Share



पूरी ईमानदारी से निभाएं अपनी जिम्मेदारी, सफलता कदम चूमेगी : मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो के नव मनोनीत पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर रविवार को नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मोर्चों और संगठनों के पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

समारोह में श्री ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “झामुमो में कार्यकर्ता और केंद्रीय अध्यक्ष समान हैं, बस जिम्मेदारियों में अंतर होता है। सभी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, तभी सफलता उनके कदम चूमेगी।

” उन्होंने कहा कि जिन्हें पद नहीं मिला है, वे भी पूरी तन्मयता से कार्य करें। ऐसे कार्यकर्ताओं पर सबकी नजर होती है और वे निश्चित रूप से आगे बढ़ते हैं।

पूर्व मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र अपनी कमिटी का विस्तार करें और उसमें योग्य, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पद के प्रति लालसा नहीं, समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। संगठन सर्वोपरि है, उसके बाद ही कोई मंत्री या विधायक होता है।”

श्री ठाकुर ने पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र की जनता से नियमित संपर्क में रहने, उनकी समस्याएं सुनने और समाधान हेतु तत्पर रहने की अपील की। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

समारोह को शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, विश्वनाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष शंभु राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सम्मानित पदाधिकारियों में शामिल रहे:

युवा मोर्चा: श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू (अध्यक्ष), धर्मराज पासवान, हरिओम यादव (उपाध्यक्ष), मो. अतहर अली (सचिव), अनुज चंद्रवंशी (संगठन सचिव), मो. सरफराज खान (कोषाध्यक्ष)।

महिला मोर्चा: रेखा चौबे (अध्यक्ष), चंदा देवी (उपाध्यक्ष), दीपमाला कुमारी (सचिव), किरण देवी (कोषाध्यक्ष)।

छात्र मोर्चा: निशांत चतुर्वेदी (अध्यक्ष), किरण कुमारी (उपाध्यक्ष), विकास चंद्रवंशी (सचिव), मो. शमशेर अंसारी (संगठन सचिव), आर्यन सिंह, विक्की रोशन (सह सचिव), सुरज कुमार तिवारी (कोषाध्यक्ष)।

अल्पसंख्यक मोर्चा: मोजीबुर्रहमान (अध्यक्ष), जगदीश टोप्पो, रेयाज खान (उपाध्यक्ष), शौकत अंसारी (सचिव), हिफाजत अंसारी (कोषाध्यक्ष)।

क्रीड़ा मोर्चा: ओम प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष), इनरदेव सिंह खरवार (उपाध्यक्ष), मो. सदाब खान (सचिव), मो. आजाद अंसारी (कोषाध्यक्ष)।

व्यवसायी मोर्चा: राजेश गुप्ता (अध्यक्ष), मनीष कमलापुरी (उपाध्यक्ष), दिव्य प्रकाश केशरी (सचिव), शुभम प्रकाश (संगठन सचिव), मो. शमशाद खान (कोषाध्यक्ष)।

बुद्धिजीवी मोर्चा: गौतम कृष्णा सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू (अध्यक्ष), राजेश कुमार यादव (उपाध्यक्ष), अशर्फी राम (सचिव), राजनाथ राम (कोषाध्यक्ष)।

किसान मोर्चा: सूर्यदेव मेहता (अध्यक्ष), रामसागर यादव (उपाध्यक्ष), राजेंद्र मेहता (सचिव), बाबूलाल मेहता (कोषाध्यक्ष)।

मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग: तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, परेश तिवारी, नितेश सिंह, आशीष अग्रवाल, धनंजय तिवारी, फरीद खान, नवीन तिवारी, सलीम जाफर, शंभु राम, मदनी खान, मुजीबुर्र रहमान, अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play