whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474879
Loading...


क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं इंडिया फाउंडेशन द्वारा सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला आयोजित

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-25, 02:48 PM visibility 204
Share



क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं इंडिया फाउंडेशन द्वारा सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय अनुशासन, डिजिटल सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दी गई प्रेरणा

 क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सब-इंस्पेक्टर बृज कुमार भूषण, रीजनल मैनेजर कुटुम्बा राव, क्षेत्र प्रबंधक रमेश प्रसाद महतो, बीएसटी अधिकारी रंजन कुमार, शाखा प्रबंधक रितेश कुमार सिन्हा और नफीसुद्दीन बेग सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में गढ़वा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को जिम्मेदारीपूर्वक ऋण लेने, क्रेडिट अनुशासन बनाए रखने, डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना।

इस अवसर पर कुटुम्बा राव ने कहा, “वित्तीय शिक्षा ग्रामीण परिवारों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

गौरतलब है कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एक बेंगलुरु आधारित माइक्रोफाइनेंस संस्था है, जो ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को सूक्ष्म ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। वहीं, क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संस्था है।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play