गढ़वा : बुझावन कोरवा अध्यक्ष, ललिता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित
प्राथमिक विद्यालय सिंजो में आज विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के पुनर्गठन हेतु एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता बीरबल यादव ने की। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता में से 12 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चयनित 12 सदस्यों में से बुझावन कोरवा को अध्यक्ष एवं ललिता देवी को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें कौशल्या देवी को संयोजिका एवं रीता देवी को उपसंयोजिका के रूप में मनोनीत किया गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभा के अंत में विधिवत रूप से सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सहायक शिक्षक प्रभु दयाल प्रजापति उपस्थित रहे और संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी की।