whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920800
Loading...


गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पुनर्जागरण की पहल: झारखंड चैंबर फेडरेशन की बैठक में ऐतिहासिक दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा

location_on गढ़वा access_time 18-Jul-25, 09:26 PM visibility 374
Share



गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पुनर्जागरण की पहल: झारखंड चैंबर फेडरेशन की बैठक में ऐतिहासिक दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स फेडरेशन की एक विशेष बैठक रांची स्थित चैंबर भवन में आयोजित की गई, जिसमें गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पुनर्गठन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फेडरेशन अध्यक्ष परेश घटानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह-सचिव विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं गढ़वा से आए प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

बैठक की खास बात यह रही कि इसमें गढ़वा चैंबर से संबंधित बीते 12 वर्षों का अभिलेखीय इतिहास प्रस्तुत किया गया। फेडरेशन द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, गढ़वा चैंबर का विधिवत पंजीकरण वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 में कराया गया था।

इस बात की पुष्टि प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ एवं अन्य अभिलेखों से की गई।

हालांकि वर्ष 2012 से 2025 तक कोई भी अध्यक्ष फेडरेशन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाया गया। संविधान के अनुसार दो वर्षों तक रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि पिछले 13 वर्षों से गढ़वा चैंबर निष्क्रिय अवस्था में था, जो कि पूरे व्यवसायिक समुदाय के लिए चिंता का विषय है।

बैठक में गढ़वा चैंबर भवन की वर्तमान उपेक्षित स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने बताया कि जो भवन कभी व्यवसायियों की आवाज़ का प्रतीक था, आज जर्जर अवस्था में है। चुनाव प्रक्रिया और समयबद्ध रिन्युअल न होने से संगठन निष्क्रिय होता चला गया।

फेडरेशन ने यह स्पष्ट किया कि गढ़वा चैंबर को पुनर्जीवित करने का एकमात्र रास्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरता है। इसके लिए एक नई कार्यकारिणी का गठन और विधिवत चुनाव आवश्यक हैं।

प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य ने प्रेस के माध्यम से स्पष्ट कहा, "मुझे चैंबर अध्यक्ष नहीं बनना है, मुझे केवल लोकतांत्रिक चुनाव चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि गढ़वा के व्यवसायी एकजुट होकर इस संगठन को फिर से उसकी गरिमा लौटाएं।

अंत में गढ़वा के व्यवसायियों से अपील की गई कि वे अब चुप न रहें और इस बदलाव की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि चैंबर को फिर से उसकी प्रतिष्ठा दिलाई जा सके।

गढ़वा चैंबर की वापसी की यह पहल सिर्फ एक संगठन के पुनर्गठन की नहीं, बल्कि गढ़वा के व्यवसायिक स्वाभिमान की पुनर्स्थापना की लड़ाई है।






Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play