दुधवल (रंका) : संकुल संसाधन केंद्र, उर्दू मध्य विद्यालय दुधवल रंका में संकुल स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार सह मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, पंचायत सचिव रूपेश कुमार तिवारी, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, सीआरपी चंद्रमौली कांत तिवारी, संजय प्रसाद एवं विद्यालय के व्यवस्थापक जनार्दन प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में संकुल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगारी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, पंचायत सचिव रूपेश कुमार तिवारी, सीआरपी चंद्रमौली कांत तिवारी, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रसाद सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।
संकुल क्षेत्र के सभी कोटि के विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान सहायक अध्यापक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।