whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928533
Loading...


ज़रूरतमंद की मदद में फिर चमका टीम दिल का दौलत का नाम: रक्तवीर नागेंद्र सोनी ने बचाई महिला की जान

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-25, 08:49 PM visibility 408
Share



ज़रूरतमंद की मदद में फिर चमका टीम दिल का दौलत का नाम: रक्तवीर नागेंद्र सोनी ने बचाई महिला की जान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एक बार फिर "टीम दिल का दौलत" ने यह साबित कर दिया कि ज़रूरतमंदों के लिए यह टीम सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक है। आज मंगलवार को मेराल प्रखंड से इलाज के लिए आई एक गरीब महिला गढ़वा ब्लड बैंक के बाहर बेसहारा खड़ी थी। महिला को B+ रक्त की सख्त आवश्यकता थी, लेकिन परिवार में कोई ऐसा नहीं था जो मदद कर सके।

ऐसे संकट की घड़ी में गढ़वा के प्रतिष्ठित समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता ने टीम दिल का दौलत के व्हाट्सएप ग्रुप में इस ज़रूरत की सूचना साझा की। सूचना मिलते ही टीम के सक्रिय सदस्य पवन सोनी ने गंभीरता को समझते हुए तत्काल पहल की और साथी नागेंद्र सोनी से संपर्क किया। नागेंद्र सोनी, जो उस समय अपनी दुकान चला रहे थे, ने बिना देर किए दुकान बंद की और सीधे ब्लड बैंक पहुँचकर महिला के लिए B+ रक्तदान किया।

नागेंद्र सोनी का यह निःस्वार्थ सेवा भाव प्रेरणादायक है। उन्होंने दिखा दिया कि जब बात मानवता की हो, तब दिल की आवाज़ सुननी चाहिए, न कि फायदे-नुकसान की। उनके रक्तदान से महिला का इलाज समय पर शुरू हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी।

टीम संयोजक युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने कहा, "हमारा मूल मंत्र है – 'जिसका कोई नहीं, उसका टीम दौलत।' आज छोटे भाई नागेंद्र ने इस विचार को साकार कर दिखाया। सेवा ही हमारी असली पहचान है।"

इस पुण्य कार्य के लिए पूरी टीम ने रक्तवीर नागेंद्र सोनी को हृदय से धन्यवाद दिया। यह घटना न केवल गढ़वा में मानवता की एक और मिसाल बनी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गई कि सच्ची सेवा के लिए किसी बड़े संसाधन की नहीं, बल्कि एक संवेदनशील दिल की जरूरत होती है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play