whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27055904
Loading...


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण

location_on गढ़वा access_time 06-Jul-25, 06:28 PM visibility 357
Share



भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जामुन, नीम सहित कई फलदार वृक्ष लगाए गए।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशहित में अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था।

स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में वे कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्होंने कहा था, "देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे।"

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, भाजपा नेता बिनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, टिंकू गुप्ता, धनंजय गौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, अनशाद बाबू, अशोक विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play