whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054802
Loading...


डायन बताकर हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-25, 09:07 PM visibility 464
Share



डायन बताकर हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल(गढ़वा ): गढ़वा की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, प्रत्येक को ₹10,000 का जुर्माना भी

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में डायन बताकर की गई हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ श्री आशुतोष कुमार पांडेय की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक महिला सहित तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास और प्रत्येक पर ₹10,000 का आर्थिक जुर्माना लगाया है।

सजा पाने वालों में रजबंधा गांव के निवासी दिनेश पासवान, नीरज पासवान एवं रीना देवी शामिल हैं।

इस संबंध में मेराल थाना कांड संख्या-254/2020, दिनांक 17.09.2020 को पीड़िता आशा कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि एक ही परिवार के सदस्य मिलकर उनकी दादी रुक्मणी कुंवर को डायन बताकर मारपीट कर रहे थे। जब पीड़िता के पिता अनिल पासवान उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भा.द.वि. की धारा 302/34 तथा 3/4 डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की दलीलों और प्रस्तुत 11 साक्षियों के बयान, साथ ही उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया।

इस केस की पैरवी अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक उमेश दीक्षित ने की, जिन्होंने ठोस तर्कों और प्रमाणों के आधार पर आरोप सिद्ध करने में सफलता प्राप्त की। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने बहस की।

दोनों पक्षों की बहस और प्रमाणों की समीक्षा के बाद न्यायालय ने तीनों दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई। सजा की प्रति सभी दोषियों को निशुल्क प्रदान की गई और उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गढ़वा पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई और अदालत द्वारा सुनाई गई यह सजा डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play