whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26468553
Loading...


अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ध्यान दें सांसद : धीरज दुबे

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-25, 09:03 PM visibility 334
Share



अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ध्यान दें सांसद : धीरज दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो नेता ने दीर्घकालिक विकास को लेकर साझा रोडमैप की वकालत की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मीडिया पैनलिस्ट एवं केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने जिले के सांसद से अपील करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब गढ़वा के दीर्घकालिक और ठोस विकास के लिए अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब छोटे-बड़े उद्घाटनों और दिखावटी विकास से आगे बढ़कर बुनियादी परिवर्तन चाहती है।

धीरज दुबे ने पढुआ-श्रीनगर सोन पुल के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की, जो लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल आवागमन को सुलभ बनाएगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा।

उन्होंने सोन और कोयल नदी के किनारे बसे सीमावर्ती गांवों में हर साल आने वाली बाढ़ और जमीन कटाव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इन नदियों पर तटबंध निर्माण की जरूरत है और इसके लिए सांसद को पहल करनी चाहिए।

श्री दुबे ने कहा कि पलामू सांसद का यह तीसरा कार्यकाल है और इस दौरान गढ़वा-पलामू जैसे जिलों की प्रमुख समस्या, नीलगाय से फसलों को होने वाला नुकसान, अब गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से वन अधिनियमों में संशोधन कर किसानों को राहत देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के बावजूद आज भी राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और व्यवस्थित योजनाओं के अभाव के कारण पिछड़ा हुआ है।

सांसद को चाहिए कि वे रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर लाएं।

धीरज दुबे ने जोर देकर कहा कि सांसद का काम केवल शिलान्यास और उद्घाटन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें नीति निर्माण प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सांसद हर संसद सत्र में गढ़वा की समस्याएं जोरशोर से उठाएं।

झामुमो नेता ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि गढ़वा जैसे सीमावर्ती जिले में आईटी पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है।

अंत में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गढ़वा के दीर्घकालिक विकास के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक विकसित और समृद्ध गढ़वा मिल सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play