whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920822
Loading...


संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा दौरा, सदस्यता अभियान की समीक्षा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-25, 08:56 PM visibility 337
Share



संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा दौरा, सदस्यता अभियान की समीक्षा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एकदिवसीय प्रवास पर गढ़वा पहुंचे। इस अवसर पर संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला कार्यालय, गढ़वा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा और संगठन निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित कई पदाधिकारियों ने आम समेत कई फलदार वृक्ष लगाए।

मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।

उन्हीं के परिश्रम और समर्पण से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी निर्णय कार्यकर्ताओं की सहमति से लिए जाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चुनावी तैयारियों को लेकर मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश केशरी, विकास प्रीतम, सुरज गुप्ता, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तुफानी, मथुरा पासवान, मधुलता कुमारी, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, रितेश दुबे, विनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, सुरेन्द्र राम, धनंजय गौड़, शुभम गुप्ता, मनोज जायसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश दास, बलराम यादव, पवन कुमार, रामलला दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play