whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920796
Loading...


उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआनी, रंका का संकुल प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधार को लेकर दिए अहम निर्देश

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-25, 08:08 PM visibility 395
Share



उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआनी, रंका का संकुल प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधार को लेकर दिए अहम निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका(गढ़वा) : संकुल साधन सेवी सह संकुल प्रभारी श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलुआनी, रंका का औचक निरीक्षण (अनुश्रवण) किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, छात्रों की सीखने की क्षमता तथा प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि सभी शिक्षक अपने-अपने कक्षाओं में अध्यापन कार्य में संलग्न थे। कक्षा-कक्षों का भ्रमण करते हुए श्री उपाध्याय ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी विषयगत समझ को परखा। गणित एवं विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों की बौद्धिक क्षमता को मजबूत करने हेतु उन्होंने सरल उदाहरणों द्वारा कई अवधारणाओं को समझाया।

बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिक्षक नियमित रूप से पाठ योजना (Lesson Plan) तैयार कर उसी के अनुरूप अध्यापन कार्य करें, ताकि प्रत्येक छात्र विषय की मूलभूत अवधारणाओं को भलीभांति समझ सके।

विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री रामचंद्र उरांव को निर्देश दिया गया कि पाठ योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए और शिक्षण में सतत सुधार लाया जाए। साथ ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी बल दिया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे प्रेरणास्त्रोत बन सकें।

'प्रयास कार्यक्रम' को प्रभावी ढंग से लागू कर उसका लाभ छात्रों तक पहुँचाया जाए।

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं।

शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाए।

विद्यालय में बाल संसद की नियमित बैठकें हों, जिससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो।

इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री रामचंद्र उरांव, शिक्षक श्री अरविंद ठाकुर, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्री एकलश्य कुमार एवं श्री साबिर अंसारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने संकुल प्रभारी के सुझावों का स्वागत किया तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play