whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922294
Loading...


मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-25, 05:50 PM visibility 661
Share



मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड अंतर्गत घुरवा पंचायत के मुखिया एवं झारखंड मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। गढ़वा के एक निजी डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया। अब डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज बेहतर ढंग से जारी है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

बिश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी इलाज के पहले दिन से ही महताब आलम की देखरेख में लगे हुए हैं। उन्होंने लगातार डॉक्टरों, अस्पताल प्रबंधन और रिम्स के डायरेक्टर से संपर्क में रहकर हर संभव सहायता सुनिश्चित की है।

वे न केवल इलाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, बल्कि मुखिया आलम के परिजनों को भी हर स्तर पर सहयोग दे रहे हैं।

सुधीर चंद्रवंशी ने रिम्स की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज रिम्स में सेवा और व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने गढ़वा जैसे जिलों में मौजूद कई निजी क्लीनिकों में हो रही लापरवाही पर चिंता जताई और लोगों से आग्रह किया कि वे समय पर सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करें, जहां अब पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया जाएगा, जो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

सुधीर चंद्रवंशी ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आम जनता से हेलमेट, सीट बेल्ट, नियंत्रित गति और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन ही परिवार और समाज की मजबूत बुनियाद है, और थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play