whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924206
Loading...


गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-25, 07:56 PM visibility 739
Share



गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चिनिया रोड स्थित कमला कॉम्प्लेक्स में शहर को मिली आधुनिक रेस्टोरेंट की नई सौगात

 शहरवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में “द फ्लेवर एम्पायर” नामक भव्य और आधुनिक रेस्टोरेंट का शुभारंभ बुधवार को चिनिया रोड स्थित कमला कॉम्प्लेक्स में किया गया। उद्घाटन समारोह में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, शिक्षाविद अलखनाथ पांडेय एवं समाजसेविका दिनेश्वरी सहाय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

 

इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह रेस्टोरेंट गढ़वा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

अब शहरवासियों को परिवार, मित्रों और अतिथियों के साथ शांत, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए एक उत्कृष्ट स्थल मिल गया है।

 

 

शहर की बदलती तस्वीर का प्रतीक

उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने इसे गढ़वा की सामाजिक व आर्थिक प्रगति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान सिर्फ भोजनालय नहीं, बल्कि एक नया सामाजिक एवं सांस्कृतिक मानक है। "द फ्लेवर एम्पायर" न केवल स्वाद और सेवा में उत्कृष्टता लाएगा, बल्कि अपने वातावरण और आतिथ्य से गढ़वा की पहचान को और मजबूत करेगा।

स्थानीय स्वाद, वैश्विक छाप

रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पकवानों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यह शहर के साथ-साथ जिलेभर के लोगों और बाहर से आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करेगा।

सभी ने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान अपने स्वाद, सेवा और गुणवत्ता से गढ़वा को एक नई पहचान देगा।

उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़

रेस्टोरेंट के भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य एवं सामाजिक व्यक्तित्व शामिल हुए। इनमें मदन प्रसाद केशरी, गुड्डू तिवारी, मनोज पाठक, जितेंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, बीईईओ रंभा चौबे, बीपीओ पूनम श्री, भास्कर रघुवंसी, रामबाबू सिंह, आलोक सिन्हा, नीरज सिन्हा, गौरव सिन्हा, संजू सिंह, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे, राजीव सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

गढ़वा को मिली नई पहचान

सभी अतिथियों एवं आमजन ने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “द फ्लेवर एम्पायर” गुणवत्ता, सेवा और व्यवहार में उच्चतम मानकों को कायम रखेगा और गढ़वा की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

यह न केवल स्वाद का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर के पर्यटन, खानपान और सामाजिक जीवन को भी नई दिशा देगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play