whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158075 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-25, 07:52 PM visibility 496
Share



डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल (गढ़वा ):

बच्चों ने मां के नाम से लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 मेराल प्रखंड के लातदाग स्थित डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 2 जुलाई 2025 को विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए गए। इनमें बरगद, पीपल, पाकड़, महोगनी, लालचंदन, उज्जल चंदन, गोल्ड मोहर जैसे छायादार एवं फलदार वृक्ष शामिल हैं।

विद्यालय के निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमें न केवल शुद्ध हवा और छाया देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता को भी बनाए रखते हैं।

Advertisement
उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष श्री पारसनाथ विश्वकर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं में रिजवान अंसारी, शमा परवीन, सुफिया नाहिद, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, अनिता कुमारी, बसंत यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी बलराम शाह, कौशल कुमार, अंकित कुमार ने भाग लिया।

विद्यालय की सभी छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि प्रत्येक बच्चे ने एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाया। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव देखा गया।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की नियमित देखभाल करने का वादा किया। पूरे आयोजन में शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play