whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920820
Loading...


पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-25, 07:48 PM visibility 571
Share



पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में तीन जुलाई को बाईपास का होगा उद्घाटन

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीन जुलाई को गढ़वा में बहुप्रतीक्षित बाईपास सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को बड़ा तोहफा दिया है, जिससे यहां के लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। उन्होंने गडकरी को "बड़े दिल वाला नेता" बताते हुए कहा कि गढ़वा की जनता उनके इस योगदान को हमेशा याद रखेगी।

पूर्व मंत्री ने बाईपास निर्माण का श्रेय लेने की होड़ में लगे भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि "पहले काम कीजिए, फिर श्रेय लीजिए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि बाईपास निर्माण में स्थानीय विधायक और सांसद का कोई योगदान नहीं रहा है।

श्री ठाकुर ने कहा कि जब वे जनप्रतिनिधि बने थे, तब गढ़वा में बाईपास एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी से संपर्क कर बाईपास की वस्तुस्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले सांसद द्वारा बाईपास का शिलान्यास तो किया गया, लेकिन तब तक प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी।

गडकरी के प्रयास से ही अब बाईपास बनकर तैयार है और इसका उद्घाटन खुद केंद्रीय मंत्री करने आ रहे हैं।

श्री ठाकुर ने कहा कि वह जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं, न कि केवल श्रेय लेने में। उनके प्रयासों से गढ़वा की जनता को एक बड़ी समस्या से राहत मिली है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play