whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052883
Loading...


पौधारोपण से हुआ लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन और लियो क्लब गढ़वा ज्ञान गंगा के सत्र 2025-26 का शुभारंभ

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-25, 08:42 PM visibility 455
Share



पौधारोपण से हुआ लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन और लियो क्लब गढ़वा ज्ञान गंगा के सत्र 2025-26 का शुभारंभ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा ने सत्र 2025-2026 की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण कर की। यह कार्यक्रम लायंस ग्रीन के अध्यक्ष लायन जय शंकर ब्रेजियर के टंडवा आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें जोन चेयरमैन लायन रविंद्र जैसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अमित केशरी की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। पूर्व जोन चेयरमैन लायन हर्ष अग्रवाल ने पौधों की हमारे जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी लायन एवं लियो सदस्यों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के नए सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। लियो अनमोल अग्रवाल को अध्यक्ष, अंकेश गुप्ता को सचिव और सार्थक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर लायंस ग्रीन के अध्यक्ष जय शंकर ब्रेजियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जोन चेयरमैन रविंद्र जैसवाल, विनय कश्यप, रवि अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, संतोष कश्यप, डॉ. पतंजलि केशरी, अमित केशरी, उमेश अग्रवाल, लियो तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल, अंकेश गुप्ता, अनमोल अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया और नए सत्र की प्रेरणादायक शुरुआत के रूप में यादगार बन गया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play