whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926522
Loading...


गढ़वा में डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 102 मरीजों की जांच, दवा व परामर्श भी मुफ्त

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-25, 08:26 PM visibility 491
Share



गढ़वा में डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 102 मरीजों की जांच, दवा व परामर्श भी मुफ्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चिकित्सक दिवस के अवसर पर मिलाप मेडिकल सेंटर और लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिनिया रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मरीजों ने पंजीकरण कर डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया और दवा ग्रहण की। कई मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के चलते वे नियमित जांच नहीं करा पाते हैं, जिससे बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में यह शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सदस्यों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है और भविष्य में इसे और अधिक व्यापक स्वरूप देने की योजना है।

क्लब अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि डॉक्टर्स डे के मौके पर यह शिविर एक सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए सेवा करना हमारा कर्तव्य है और हम पूरी निष्ठा से इसे निभा रहे हैं।

शिविर में मरीजों की जांच करने वाले चिकित्सकों में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. महजबीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह, जनरल फिजीशियन डॉ. असजद अंसारी, सर्जन डॉ. सुमित प्रसाद और पाइल्स विशेषज्ञ डॉ. कश्मूर शामिल थे।

चिकित्सक दिवस के मौके पर केक काटकर कार्यक्रम को उत्सव का रूप भी दिया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य, समाजसेवी संतोष केशरी, राजघराना के प्रोपराइटर रवि केशरी, संतोष कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सकों को एसबीआई लाइफ समेत अन्य संगठनों की ओर से सम्मानित भी किया गया।

यह शिविर न केवल जरूरतमंदों को राहत देने वाला साबित हुआ, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी लेकर आया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play