whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922780
Loading...


अमर बलिदानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : पवन कुमार पांडेय

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-25, 08:31 AM visibility 575
Share



अमर बलिदानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : पवन कुमार पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भंडरिया(गढ़वा):

हूल दिवस के अवसर पर भंडरिया प्रखंड के बंगाली डेरा में वीर संथालों को किया गया नमन।

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) द्वारा हूल क्रांति के महानायकों की स्मृति में बंगाली डेरा (जनेवा) में "हूल दिवस" का आयोजन बड़े उत्साह और गर्व के साथ किया गया। 

           इस अवसर पर सिद्धो-कान्हू की जीवंत झाँकी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई तक प्रभावित किया।

               पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि हूल क्रांति देश की पहली संगठित जनजातीय क्रांति थी, जिसमें सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे वीरों और वीरांगनाओं ने मातृभूमि के लिए बलिदान दिया।

आज का दिन उनके साहस, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है।

          कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे अमर बलिदानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

           कला-साधक अशोक कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हूल दिवस पर हम उन महान संथाल बलिदानियों को सादर नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।

           इस आयोजन में दर्जनों ग्रामीणों और समाजसेवियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश्वर सिंह, देवधारी सिंह, विजय सिंह, हरदेव सिंह, बासदेव सिंह, राजकुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, नंद नायक, विद्यानंद सिंह, अरुण नायक, प्रद्युम्न सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

               महिला प्रतिभागियों में पूनम देवी, अनिता देवी, पतरमानी देवी, सकुन्ती देवी, चम्पा देवी, बासमती देवी, सुनीता कुमारी आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को जीवंत बनाया।

             ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा और शस्त्रों के साथ दी गई प्रस्तुति ने सिद्धो-कान्हू के बलिदान को मानो पुनर्जीवित कर दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play