whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27112079
Loading...


जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं : एसपी

location_on गढ़वा access_time 29-Jun-25, 09:05 PM visibility 486
Share



जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं : एसपी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : डॉ. अशोक केशरी के जन्मदिन पर पुलिस लाइन में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

चेंबर ऑफ कॉमर्स गढ़वा इकाई के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की उपस्थिति में पुलिस लाइन परिसर में फलदार और छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अशोक केशरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

पौधारोपण के दौरान एसपी अमन कुमार ने कहा कि जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं। पेड़-पौधे हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि यह पक्षियों, शाकाहारी जीवों और पूरे पर्यावरण के लिए आश्रय एवं जीवन का स्रोत हैं। पेड़ों के बीच सुबह की सैर और पक्षियों की मधुर आवाज़ आत्मा को शांति देती है और हमें प्रकृति से जोड़ती है।

हर व्यक्ति को अपने जीवन के खास अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

चेंबर ऑफ कॉमर्स गढ़वा के अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, "बढ़ती जनसंख्या और प्रदूषण के कारण यदि हम अब भी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा। पौधारोपण ही इस संकट से निपटने का सर्वोत्तम उपाय है।"

पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत यातायात पुलिसकर्मियों के बीच रैनकोट और छाता का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर डॉ. पातंजली केशरी, ज्योति प्रकाश, राकेश पाल, पूनम कांस्यकार, संतोष कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायक उदाहरण बना।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play