whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24495287
Loading...


महेन्द्र यादव बने समाजवादी पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 29-Jun-25, 08:50 PM visibility 115
Share



महेन्द्र यादव बने समाजवादी पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महेन्द्र यादव को गढ़वा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव द्वारा 27 जून को जारी की गई।

 

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि महेन्द्र यादव की पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गढ़वा जिले में समाजवादी विचारधारा को नया बल मिलेगा और संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर महेन्द्र यादव ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संकल्प लेता हूँ कि समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीति और विचारधारा को पहुँचाऊंगा। वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम जल्द ही जिला कमेटी का विस्तार करेंगे और प्रदेश कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त करेंगे।

पार्टी की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि मनोनयन की तिथि से तीन माह के भीतर जिला इकाई का विस्तार कर लिया जाए, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त हो सके।

इस नियुक्ति की खबर मिलते ही गढ़वा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र यादव का स्वागत किया और संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का संकल्प दोहराया।





Trending News

#1
तीन टेंपो की टक्कर में 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:38 PM

#2
प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:23 PM

#3
झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:11 PM

#4
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

#5
जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं : एसपी

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:05 PM


Latest News

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:11 PM

जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं : एसपी

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:05 PM

गुरुजी शिबु सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु रंका के हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:55 PM

गढ़वा सदर अस्पताल में मित्र मंडली द्वारा सेवा कार्य की पुनः शुरुआत

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:43 PM

तीन टेंपो की टक्कर में 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:38 PM

हाथियों से बचाव हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:31 PM

प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:23 PM

संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 09:20 PM

रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 08:04 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play